Edited By Ramanjot, Updated: 27 May, 2022 12:14 PM
एसीबी उपमहानिरीक्षक शैलेन्द्र सिन्हा ने इस गिरफ्तारी की सूचना देते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह के आवास पर की गई छापामारी में 99 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। उनके अनुसार विस्तृत पूछताछ के लिए सिंह को जमशेदपुर ले जाया जा रहा...
चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सारंडा वन प्रमंडल के मनोहरपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी (रेंजर) को भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को दस हजार रुपए कथित रूप से घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वहीं बाद में उसके घर पर की गई छापेमारी में 99 लाख रुपए नकद बरामद किए गए।
एसीबी उपमहानिरीक्षक शैलेन्द्र सिन्हा ने इस गिरफ्तारी की सूचना देते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह के आवास पर की गई छापामारी में 99 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए। उनके अनुसार विस्तृत पूछताछ के लिए सिंह को जमशेदपुर ले जाया जा रहा है। सिन्हा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर ब्यूरो के अधिकारियों ने जाल बिछाकर विजय को दस हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा।