पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कडिया मुंडा की बिगड़ी तबीयत, रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती; बाबूलाल मरांडी ने जाना हालचाल

Edited By Khushi, Updated: 23 Jul, 2025 02:06 PM

former lok sabha deputy speaker karia munda s health deteriorates

रांची: झारखंड में खूंटी के पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं पद्मभूषण से सम्मानित कडिया मुंडा की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची: झारखंड में खूंटी के पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष एवं पद्मभूषण से सम्मानित कडिया मुंडा की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर मुंडा का कुशलक्षेम जाना और ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मरांडी के साथ अस्पताल जाने वालों में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल थे। सिंह ने भी मुंडा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि सोमवार की शाम को खूंटी लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है। डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन दो दिनों तक अस्पताल में रखकर सभी आवश्यक जांच की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि कड़िया मुंडा को फिलहाल विशेष देखरेख की जरूरत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!