रांची से दिल्ली जाने वाली Air India फ्लाइट रद्द, 2 घंटे तक रनवे पर खड़े रहे यात्री; 4 सांसदों को भी उठानी पड़ी परेशानी

Edited By Khushi, Updated: 21 Jul, 2025 02:33 PM

air india flight from ranchi to delhi cancelled passengers

Ranchi News: रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण बीते रविवार को रद्द कर दिया गया जिसके बाद रांची हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

Ranchi News: रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण बीते रविवार को रद्द कर दिया गया जिसके बाद रांची हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विमान करीब 2 घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी देर से मिलने के कारण यात्री नाराज दिखे। बाद में खराबी ठीक न होने पर फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इस विमान में कुल 180 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे।

झारखंड के 4 सांसदों को भी इसी फ्लाइट से दिल्ली जाना था, जहां सोमवार से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। यात्रियों को उड़ान के समय के पुनर्निर्धारण को लेकर एयरलाइन के कर्मचारियों से तीखी बहस करते हुए देखा गया। हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने बताया, ‘‘रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया। विमान के उड़ान भरने से पहले इस तकनीकी गड़बड़ी का पता चला।'' उड़ान संख्या एआईएक्स 1200 को शाम 6 बजे उड़ान के लिये के लिए निर्धारित किया गया था। मौर्य ने कहा कि कुछ यात्रियों को अन्य उड़ानों में समायोजित किया गया, जबकि कई अन्य लोगों ने अपने टिकट रद्द कर दिए। कुछ यात्रियों को सोमवार को यात्रा करने के लिये कहा गया है।

विमान के यात्री फैज़ अनवर ने बताया, ‘‘हम शाम 5.20 बजे के आसपास उड़ान में सवार हुए और शाम 7 बजे तक विमान के अंदर बैठकर इंतजार किया, अचानक हमें बिना किसी कारण के विमान से उतरने के लिये कहा गया। फैज ने दावा किया, ‘‘कई ऐसे यात्री हैं, जिन्हें दिल्ली से ब्रिटेन, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के लिये अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़नी थी, लेकिन उनके आग्रह को सुनने के लिए या उस पर ध्यान देने के लिये वहां कोई नहीं था।'' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पूरी तरह कुप्रबंधन और अफरा- तफरी का माहौल था।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!