घोर कलयुग: 70 वर्षीय दृष्टिबाधित बुजुर्ग महिला से पूर्व मकान मालिक ने किया दुष्कर्म

Edited By Khushi, Updated: 31 Mar, 2023 12:15 PM

ghor kalyug former landlord raped a 70 year old blind

झारखंड के धनबाद जिले में पूर्व मकान मालिक द्वारा 70 वर्षीय दृष्टि बाधित बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में पूर्व मकान मालिक द्वारा 70 वर्षीय दृष्टि बाधित बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथित घटना राजधानी रांची से 170 किलोमीटर दूर जिले के सुदामडीह इलाके में सोमवार को उस समय हुई, जब पीड़िता घर में अकेले थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच
एक अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके परिजनों ने 55 वर्षीय मकान मालिक के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। सुदामडीह पुलिस थाने के प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला और उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।'' पीड़िता के बेटे ने बताया कि कुछ महीने पहले सुदामडीह इलाके में स्थानांतरित होने से पहले वे आरोपी के मकान में किराए पर रहते थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!