गोड्डा कॉलेज के लिपिक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जानिए वजह

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Dec, 2021 11:34 AM

godda college clerk commits suicide by jumping in front of train

बताया जाता है कि लिपिक दुबे पर कॉलेज में नामांकन कराने आई एक छात्रा और उसकी मां के साथ अश्लील बातें करने का आरोप था। उल्लेखनीय है कि कॉलेज में नामांकन के लिए छात्रा सहित उनकी मां के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपित लिपिक को बर्खास्त करने

 

गोड्डाः झारखंड में गोड्डा कॉलेज के एक लिपिक ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गोड्डा जिले के गोड्डा कॉलेल के प्रधान लिपिक बालमुकुंद दुबे ने आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है कि लिपिक दुबे पर कॉलेज में नामांकन कराने आई एक छात्रा और उसकी मां के साथ अश्लील बातें करने का आरोप था। उल्लेखनीय है कि कॉलेज में नामांकन के लिए छात्रा सहित उनकी मां के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपित लिपिक को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को कॉलेज परिसर में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। फिर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुत्युंजय कुमार दुबे के साथ वार्ता हुई।

प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों को आश्वस्त किया कि छात्र संघ के मांगपत्र को अग्रेतर कारर्वाई के लिए विश्व विद्यालय प्रशासन को अनुशंसा के साथ भेज दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लिपिक दुबे पर कॉलेज में एडमिशन कराने आई एक छात्रा की मां के साथ छेड़खानी करने का मामला महिला थाना में दर्ज किया गया था। मामले में कॉलेज कर्मी दुबे एवं उसके पुत्र को भी आरोपित बनाया गया है। कॉलेज कर्मी पर जहां छेड़खानी और शारीरिक शोषण करने के प्रयास का आरोप है वहीं, पुत्र पर पीड़िता को फोन पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया में आरोपी का आडियो-वीडियो वायरल हुआ था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!