Gold Price In Ranchi: सोना खरीदने का है प्लान... तो पहले जान लें आज क्या है 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट?

Edited By Harman, Updated: 05 Feb, 2025 04:05 PM

gold price in ranchi today gold price 05 february 2025

आज 5 फरवरी बुधवार 2025 को झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 78,716 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 85,443 रुपए दर्ज किया गया है जबकि चांदी का भाव प्रति किलो 1,06,000 रुपए है। जबकि पिछले कुछ...

Gold Price In Ranchi: अगर आप सोने अथवा चांदी के आभूषण खरीदने जा रहे हैं तो आपको इस खबर में हम राजधानी रांची में सोने और चांदी की ताजी कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। गौरतलब है कि आज 5 फरवरी बुधवार 2025 को झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 78,716 रुपए और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 85,443 रुपए दर्ज किया गया है जबकि चांदी का भाव प्रति किलो 1,06,000 रुपए है। जबकि पिछले कुछ दिनों झारखंड में चांदी की औसत कीमत 1,07,000 रुपए रही है।

सोने की कीमतें कौन तय करता? 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) सोने की कीमतें तय करता है। भारत में, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) आयात शुल्क और अन्य टैक्स जोड़कर रिटेल कीमतें निर्धारित करता है।

कीमतों को प्रभावित करने वाले कारक

गौरतलब हो कि सोने की कीमत केवल मांग और आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों और आर्थिक घटनाओं से भी प्रभावित होती है। लंदन ओटीसी स्पॉट मार्केट, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स, और अन्य वैश्विक व्यापारिक गतिविधियां सोने की कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाती हैं। सोने और चांदी की कीमतों में ये उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि यह उनके निवेश पर असर डालता है। वहीं बताया जा रहा है कि अगर वैश्विक अस्थिरता जारी रही और डॉलर कमजोर हुआ, तो सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं। कुछ जानकारों का मानना है कि अगर निवेशकों की रुचि सोने में बनी रही, तो यह जल्द ही 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर भी पार कर सकता है।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!