आज Ranchi में निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा, कल्पना सोरेन और CM हेमंत सोरेन भी रहेंगे मौजूद

Edited By Khushi, Updated: 07 Jul, 2024 02:25 PM

grand rath yatra will be taken out in ranchi today kalpana soren

रांची में आज ओडिशा के पुरी की तर्ज पर भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। आज निकले वाली रथ यात्रा लिए रथ सज-धजकर तैयार हैं। दोपहर 3:30 बजे से रथ और प्रभु जगन्नाथ की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी।

रांची: रांची में आज ओडिशा के पुरी की तर्ज पर भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। आज निकले वाली रथ यात्रा लिए रथ सज-धजकर तैयार हैं। दोपहर 3:30 बजे से रथ और प्रभु जगन्नाथ की पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी।

इस बीच हजारों भक्त इकट्ठा होंगे। वहीं शाम 5 बजे रथ यात्रा निकाली जायेगी। इस कड़ी में सुरक्षा की तैयारी कर ली गई है। रथ यात्रा में कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई नेता शामिल होंगे। श्रद्धालु रथ को खींचकर मौसीबाड़ी तक लेकर जाएंगे। वहीं, मेला परिसर में 5 वॉच टावर और सीसीटीवी लगाए गए हैं। करीब 7 हजार जवान तैनात रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

बता दें कि आज, 07 जुलाई रविवार से विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो रही है। हर वर्ष उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का विशाल और भव्य आयोजन किया जाता है। यह रथ यात्रा हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखता है। इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग साल में एक बार प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर में जाते हैं। इस पवित्र रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने बहन और भाई संग पूरे नगर का भ्रमण करते हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बहुत ही दुर्लभ संयोग होगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!