हेमंत सोरेन का सभी उपायुक्तों को निर्देश- सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ें

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jun, 2022 10:34 AM

hemant soren s instructions to all the deputy commissioners

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज इस संबन्ध में किये अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्तों को राज्य के सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का आज पुनः आदेश दिया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज इस संबन्ध में किये अपने ट्वीट में कहा, ‘‘राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये।'' प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जरूरतमंदों को जोड़ने हेतु एक माह के विशेष अभियान का शुभारभ मुख्यमंत्री ने गुमला से किया था।

इस बीच मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव की सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है लेकिन आज तक वह पेंशन से वंचित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच करके सुनीता को मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया। साथ ही सभी उपायुक्तों को उक्त निर्देश दोबारा दिये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!