किस पार्टी से गठबंधन करेंगे प्रशांत किशोर?...बांकीपुर में ऐतिहासिक जीत के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2026 09:48 AM

prashant kishor made a major announcement after historic victory in bankipur

भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों से हराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। बांकीपुर सीट पर 1995 से लगातार भाजपा का कब्जा रहा था

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि उनकी जीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जैसे दलों के असंतुष्ट समर्थकों के सहयोग से संभव हो सकी। 

भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों से हराने के बाद पत्रकारों से बातचीत में किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। बांकीपुर सीट पर 1995 से लगातार भाजपा का कब्जा रहा था, लेकिन इस उपचुनाव में जन सुराज ने पहली बार यहां पर जीत दर्ज की। गठबंधन की संभावना और चुनाव अकेले लड़ने की अपनी पहले की रणनीति पर पुनर्विचार किए जाने संबंधी सवाल पर किशोर ने कहा, ''हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। हमारा गठबंधन बिहार की जनता के साथ होगा। आप देखिए कि बांकीपुर की जनता ने स्थापित राजनीतिक दलों को छोड़कर हमें समर्थन दिया है।'' इस जीत के साथ जन सुराज पार्टी का बिहार विधानसभा में पहली बार प्रतिनिधित्व होगा। 

किशोर ने कहा, ''मैं आम मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ उन लोगों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने जन सुराज का साथ दिया, भले ही वे हमारी पार्टी के सदस्य नहीं हैं। ऐसे लोग सभी दलों में थे- भाजपा, राजद और कांग्रेस में भी।'' हालांकि, प्रशांत के जीत के बाद कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष को इस बदले हुए राजनीतिक माहौल का लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!