हेमंत सोरेन ने जनता के मुद्दे को दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया बाहर: बाबूलाल मरांडी

Edited By Khushi, Updated: 11 Jul, 2024 06:20 PM

hemant soren threw out the public issue like a fly in milk babulal marandi

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी झारखंड में राज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का है। वह अगर चाहें तो पढ़े-लिखे को गंवार कह दें, कुशासन को बहार कह दें।

रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी झारखंड में राज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का है। वह अगर चाहें तो पढ़े-लिखे को गंवार कह दें, कुशासन को बहार कह दें।

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा, "तुम्हारा राज है अभी यहां पर, तुम चाहो तो अपने कुशासन को बहार कह दो..., डिग्रियां खुब ले ली अब युवाओं ने, तुम चाहो तो पढ़े लिखे को गंवार कह दो। जनता की सहूलियत भरी जिंदगी में, जो मुसीबत खड़ी की है तुमने, उसे तुम चाहो तो अपनी सरकार कह दो। बाबूलाल ने आगे लिखा है कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के हजारों अनुबंध कर्मियों की भावनाओं, उनके सपनों और संवेदनाओं के साथ जो विश्वासघात किया है। वो अक्षम्य है।

मरांडी ने कहा कि झारखंड की भोली-भाली गरीब, दलित, आदिवासी जनता को झूठे सपने दिखाकर और झूठे वादे कर सत्ता हासिल करने वाले हेमंत सोरेन ने जनता के मुद्दे को दूध में पड़ी मक्खी की तरह बाहर निकाल कर फेंक दिया है। आज भ्रष्टाचारियों, दलालों और बिचौलियों से घिरे रहने वाले हेमंत का जनहित के मुद्दों से कोई वास्ता नहीं रहा। सत्ता के घमंड में चूर हेमंत सोरेन शायद भूल चुके हैं कि उन्हें फिर से जनता के समक्ष वोट मांगने जाना है। इस बार जनता वादाखिलाफी का उचित जवाब देगी।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!