हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा - कांग्रेस में टिकट पाने के तीन तरीके

Edited By Harman, Updated: 29 Oct, 2024 09:25 AM

himanta biswa sarma fiercely targeted congress

रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। हिमंता ने कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि मैं भी 22 सालों तक कांग्रेस में रहकर भाजपा में आया हूं। कांग्रेस का टिकट देने का तीन क्राइटेरिया होता है...

रांची: रांची में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। हिमंता ने कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि मैं भी 22 सालों तक कांग्रेस में रहकर भाजपा में आया हूं। कांग्रेस का टिकट देने का तीन क्राइटेरिया होता है एक कि आप चुनाव के समय पार्टी को फंड दीजिए तो आपको टिकट मिलेगा। दूसरा आपको कोई अच्छा परिवार का होना होगा जिसमें आपके पिता या दादा मंत्री रहे, विधायक रहे, सांसद रहे या मुख्यमंत्री रहे तभी आपको कांग्रेस में टिकट मिल सकता है। तीसरा आपको टिकट तब मिल सकता है जब आप लगातार मोदी जी के लिए अभद्र भाषा का गाली गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करते रहें।

वहीं भाजपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा को लेकर 5 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा पर पूछे गए सवाल पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 5 करोड़ हमारे पार्टी में फंड दे दे। हम कैंडिडेट वहां से नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा कि मैं हेमंत सोरेन जी को कहना चाहता हूं कि वह 5 करोड़ की राशि चेक के माध्यम से पार्टी को डोनेट कर दे। हम प्रत्याशी नहीं उतारेंगे। क्या फर्क पड़ता है ऐसा अनाप-शनाप बात क्यों बोलते हैं। उन्होंने जेएमएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वही लोग घर-घर जाकर उम्मीदवार लोगों को धमका रहा है। मैं इस पर अभी तक नहीं बोला हूं। कल का दिन पर हो जाने दीजिए,उसके बाद मैं बोलूंगा।

साथ ही झामुमो द्वारा मंडल मुर्मू के अपहरण के आरोपों पर पूछे गए सवाल पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू सिद्धू कानू के परिवार से है उनके ऊपर ऐसा आरोप लगाना क्या ठीक है मंडल मुर्मू को यदि कोई कष्ट है या उसका अपहरण किया है तो वह तो आपसे बात करेगा ना लेकिन एक शहीद के परिवार के ऊपर ऐसा आरोप लगाना यह ठीक नहीं है। क्या यहां कोई परिवार नहीं चलेगा क्या बंटी बबली ही चलेगा। और भी तो परिवार है झारखंड में जिसने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। सभी परिवार का सम्मान होना चाहिए क्या केवल बंटी और बबली का परिवार का ही सम्मान होना चाहिए।

वहीं झामुमो द्वारा राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और कुछ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जो की चुनावी कार्यों में लगे हैं उनको हटाने की मांग पर पूछे गए सवाल पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति किसने किया था झामुमो ने ही किया था, हेमंत सोरेन ने ही किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले कभी ऐसा नहीं देखा सुना विपक्ष सरकारी अधिकारियों पर कंप्लेंट करता है, शिकायत दर्ज करता है और उन्हें हटाने की मांग करता है लेकिन यह पहला ऐसा राज्य है जहां सत्ता पक्षी अपने ही अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने की मांग कर रहा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!