आखिर कब तक BJP सरकार की योजनाओं का उद्घाटन करते रहेंगे हेमंत सोरेन: प्रतुल शाहदेव

Edited By Khushi, Updated: 04 Sep, 2024 03:05 PM

how long will hemant soren keep inaugurating the schemes

सीएम हेमंत ने नई दिल्ली में न्यू झारखंड भवन का उद्घाटन किया। वहीं, हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड भवन के उद्घाटन करने के समारोह पर बीजेपी ने कटाक्ष किया है।

रांची: सीएम हेमंत ने नई दिल्ली में न्यू झारखंड भवन का उद्घाटन किया। वहीं, हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड भवन के उद्घाटन करने के समारोह पर बीजेपी ने कटाक्ष किया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा की सरकार की शुरू की गई योजनाओं के फीता काटने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे। प्रतुल शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि वो कब तक भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा शिलान्यास और फंड की गई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे? उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वह सिर्फ एक योजना का नाम बता दें जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों उन्होंने ही किया हो। इतिहास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा सरकार की योजनाओं का फीता काटने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे। झारखंड भवन का भी शिलान्यास तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 18 जनवरी, 2016 को किया था। इसके पूरे फंड की भी व्यवस्था उस समय कर ली गई थी। शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी सिर्फ फीता काटकर वाह वही लूट रहे हैं।

शाहदेव ने कहा कि इससे पहले दुमका जिले में मयूराक्षी नदी पर बने राज्य के सबसे लंबे पुल का शिलान्यास भाजपा की सरकार के समय हुआ था। फंडिंग भी हो गई थी, लेकिन उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे अपनी उपलब्धि में जोड़ लिया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त पलामू में कोयल सोन नदी पर बने पुल की भी यही कहानी है। फंडिंग और शिलान्यास भाजपा सरकार ने और उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। इसके अतिरिक्त रांची नगर निगम के नए भवन और वेजिटेबल मार्केट की भी योजना और योजना की फंडिंग भाजपा सरकार के समय तैयार हुई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिर्फ फीता काटा था। शाह ने आगे कहा कि यही स्थिति पलामू और गढ़वा के अनेक पावर सब स्टेशन की रही है। शाहदेव ने कहा कि सबसे शर्मनाक पहलू है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन सारी योजनाओं का पूरा क्रेडिट भी खुद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को अब इस चैलेंज को स्वीकार करके कम से कम एक योजना का नाम बताना चाहिए जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों उन्होंने ही किया हो। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!