"झारखंड से मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं", शिवराज सिंह चौहान बोले- यहां की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया

Edited By Khushi, Updated: 22 Nov, 2024 11:59 AM

i am taking sweet memories from jharkhand  shivraj singh chauhan

केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

रांची: केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बीते गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारियों को निवास पर आमंत्रित किया, साथ अनौपचारिक बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

चौहान ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इसके बाद चौहान भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मी, लिफ्टमैन, खाना बनाने वाले कार्यकर्ता भाई- बहन सहित सभी कर्मचारियों को चुनाव में अथक परिश्रम और सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों ने चौहान से अपने अनुभव साझा किए।

चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, परिवार में कोई मंत्री रहता है, कोई मुख्यमंत्री रहता है, लेकिन सभी कार्यकर्ता एक परिवार है जो एक राष्ट्र पुनरुत्थान के मिशन में लगे हुए है। चुनाव में उन्होंने भी दिन और रात मेहनत की है। आज उन सभी से स्नेहिल मुलाकात कर चर्चा की है। वहीं चौहान ने कहा कि झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये बड़ा अछ्वुत प्रदेश है, यहां बहुत संभावनाएं है। यहां की जनता ने बहुत स्नेह और प्यार दिया है। उन्होंने कहा कि यहां से प्रभारी के तौर पर विदा ले रहा हूं, लेकिन केंद्रीय मंत्री के तौर पर झारखंड आता रहूंगा और अपने मंत्रालयों के माध्यम से झारखंड के विकास और यहां की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!