ओलंपिक क्वालीफायर में भारत करेगा अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत

Edited By Khushi, Updated: 24 Dec, 2023 03:57 PM

india will clash with america in the fih hockey olympic

झारखंड की राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी से खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की महिला टीम की पहली भिड़ंत अमेरिका से होगी।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी से खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की महिला टीम की पहली भिड़ंत अमेरिका से होगी।

भारतीय टीम पूल बी में अपना अगला मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी जबकि 16 जनवरी को उसका मुकाबला इटली से होगा। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह बनाने के लिये भारतीय टीम इन दिनों आगामी प्रतियोगिता के लिए जमकर पसीना बहा रही है। आक्रामक खेल शैली के मशहूर भारत की शीर्ष मिडफील्डर सलीमा टेटे रांची में अपने घरेलू टर्फ पर खेलने के लिए उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची के दौरान इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना है।

सलीमा टेटे ने कहा ‘‘रांची लौटना हमेशा एक घर वापसी जैसा लगता है। यह शहर मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है यहीं पर हॉकी के प्रति मेरा प्यार विकसित हुआ और जहां मैंने अपने कौशल को निखारा। यहां प्रशंसकों का समर्थन और ऊर्जा जबरदस्त है। उनका उत्साह मैदान पर हमारे दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देता है।''  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!