Edited By Khushi, Updated: 26 Jul, 2024 11:07 AM

1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड के नए डीजीपी बन गए हैं। इसके साथ ही वह सीआईडी व एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, राज्य के डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध...
रांची: 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड के नए डीजीपी बन गए हैं। इसके साथ ही वह सीआईडी व एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं, राज्य के डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
दरअसल, साल 2022 में अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक मिला था। डीजी रैंक मिलने के बाद सबसे पहले उन्हें डीजी ट्रेनिंग बनाया गया था। अनुराग गुप्ता अभी सीआईडी डीजी हैं और उनके पास एसीबी के डीजी का भी अतिरिक्त प्रभार है। आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह कई जिलों के एसपी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर भी रह चुके हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय में वे लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर भी थे।
दूसरी ओर 1989 बैच के अधिकारी अजय कुमार सिंह को पिछले साल फरवरी में झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उससे पहले वो एसीबी में डीजी के पद पर पोस्टेड थे। डीजीपी झारखंड बनने से पहले वो पुलिस हाउसिंग में एमडी थे। अजय कुमार सिंह ने राज्य के अलग-अलग विभागों में एडीजीपी रैंक पर सेवा दी है। वो सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेल में भी सेवा दे चुके हैं। अजय कुमार सिंह हजारीबाग और धनबाद के एसपी भी रह चुके हैं।