दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, अब शादी का दबाव बनाने पर 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Sep, 2026 01:13 PM

7 month pregnant girlfriend s throat slit after she pressured him for marriage

यह मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार को मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव के पास जंगल से सिनीता सारुकड (19) का शव मिला। महिला आर्की थाना क्षेत्र के बरुहातु गांव की रहने वाली थी।

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में सात महीने की गर्भवती महिला की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला उस व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सागर ओड़ेया (20) को गिरफ्तार किया है। 

यह मामला उस वक्त सामने आया जब रविवार को मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव के पास जंगल से सिनीता सारुकड (19) का शव मिला। महिला आर्की थाना क्षेत्र के बरुहातु गांव की रहने वाली थी। खुंटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) मंगल सिंह जामुदा ने बताया, ''पीड़िता सात महीने की गर्भवती थी। वह दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी। चार सितंबर को सागर उसे जंगल ले गया और फिर धारदार हथियार (दौली) से उसका गला रेत दिया।'' 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली और जांच अधिकारियों को बताया कि महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह उससे दूर होना चाहता था, क्योंकि वह दो महीने पहले आदिवासी 'धुकू' रीति-रिवाज के तहत किसी अन्य महिला को घर लाया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। मुरहू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!