JBKSS सभी 81 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, जयराम महतो ने कहा- किसी भी पार्टी के साथ नहीं करेंगे गठबंधन

Edited By Khushi, Updated: 09 Sep, 2024 01:55 PM

jbkss will contest assembly elections on all 81 seats

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने अकेले ही सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। महतो ने कहा कि जेबीकेएसएस सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

हजारीबाग: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो ने अकेले ही सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। महतो ने कहा कि जेबीकेएसएस सभी 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा।

जयराम महतो ने कहा कि वे अकेले दम पर झारखंड के सभी 81 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। जयराम महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार हैं। इस भादो के भीष्म गर्मी में टी शर्ट, बदन पूरी तरह से भींगी हैं। युवाओं में काफी जोश है। लोग सरकार से ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उसके अनुसार 71 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। आगे कुछ माह में जैसे ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी हम 81 सीटों पर अपना उम्मीदवार घोषित करेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!