NDA के साथ चुनाव लड़ेगी JDU, बैठक में विस चुनाव लड़ने व सीटों को लेकर हुआ मंथन

Edited By Khushi, Updated: 13 Jul, 2024 06:22 PM

jdu will contest elections with nda discussion took place in the meeting

झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद खीरु महतो ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज प्रदेश कार्य समिति के बैठक आयोजित की गई थी और इस बैठक में हम लोगों ने चयन किया कि एनडीए गठबंधन में झारखंड में कहां से विधानसभा चुनाव लड़ना है।

रांची: झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद खीरु महतो ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज प्रदेश कार्य समिति के बैठक आयोजित की गई थी और इस बैठक में हम लोगों ने चयन किया कि एनडीए गठबंधन में झारखंड में कहां से विधानसभा चुनाव लड़ना है।

सांसद खीरु महतो ने कहा कि इसकी सूची राष्ट्रीय स्तर पर 15 जुलाई तक मिल जानी चाहिए। सभी जिलाध्यक्ष ने अपनी सूची दी है कि कहां-कहां से चुनाव लड़ना है और कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि 15 तारीख तक हमें यहां की सूची केंद्रीय स्तर पर दे देने हैं। सांसद खीरु महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमें कहा गया था, विधानसभा में झारखंड में सीटें मिलेंगी तालमेल कर ही चुनाव लड़ेगे। वहीं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है।

सांसद खीरू महतो ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता की और संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। इसमें 2 प्रस्ताव पारित किए गए। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का झारखंड जदयू ने स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन, सीटों के चयन, झारखंड में एनडीए गठबंधन एवं जदयू के शीर्ष नेताओं से वार्ता करने और समन्वय स्थापित कर चुनावों को संपन्न करने के लिए प्रदेश कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो को अधिकृत किया।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!