झारखंड की राज्यपाल एवं CM हेमंत ने शहीद जवान को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Jul, 2020 01:11 PM

jharkhand governor and cm paid floral tribute to the martyred jawan

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान कुलदीप उरांव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान कुलदीप उरांव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इस देश को ऐसे वीर संतानों पर गर्व है। उन्होंने कहा, हमारे वीर जवान देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु हर क्षण तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिजन के साथ है। इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं शहीद के परिजन के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के साहिबगंज निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कुलदीप उरांव की शहादत पर पूरे देश को गर्व है और झारखंड के इस वीर सपूत के बलिदान को देश कभी भूल नहीं पाएगा।

बता दें कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के साहिबगंज के रहने वाले जवान कुलदीप उरांव गुरुवार को आतंकवादियों के साथ श्रीनगर के मालबाग में हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। साहिबगंज में शहीद के पिता सीआरपीएफ से ही सेवानिवृत्त हुए घनश्याम उरांव ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गौरव है। उनका विवाह 2009 में हुआ था और उनकी एक बेटी और एक बेटा है तथा पत्नी पश्चिम बंगाल पुलिस में कार्यरत हैं ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!