Edited By Khushi, Updated: 10 Dec, 2025 03:49 PM

Holiday Calendar 2026: कुछ दिनों बाद नया साल यानी 2026 शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि सोमवार को हुई हेमंत सरकार कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026 के लिए सरकारी अवकाशों का आधिकारिक कैलेंडर मंजूर कर लिया गया है। कैबिनेट बैठक में कुल 34 दिनों की छुट्टियां...
Holiday Calendar 2026: कुछ दिनों बाद नया साल यानी 2026 शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि हेमंत सरकार कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026 के लिए सरकारी अवकाशों का आधिकारिक कैलेंडर मंजूर कर लिया गया है। कैबिनेट बैठक में कुल 34 दिनों की छुट्टियां तय की गईं हैं।
कुल 34 दिन की छुट्टी रहेगी
आदिवासी समुदाय के प्रमुख पर्व सोहराय पर इस बार दो दिनों की लगातार छुट्टी घोषित की गई है जिसमें ग्रामीण इलाकों में रहने वाले सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ पूरे जोश के साथ भाग ले सकेंगे। सोहराय, जो फसल कटाई के उत्सव के रूप में जाना जाता है, आदिवासी समुदायों के लिए खुशी और समृद्धि का प्रतीक है। एनआइए एक्ट के तहत कुल अवकाश 21 दिन और कार्यपालक आदेश के तहत 13 यानी कुल 34 दिन की छुट्टी रहेगी। इस बार सोहराय पर 2 दिन छुट्टी रहेगी। इस सूची में राष्ट्रीय त्योहारों के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक और पारंपरिक विशेषताओं को भी प्राथमिकता दी गई है।
ये छुट्टियां कर्मचारियों को मानसिक सुकून और पारिवारिक समय देगी
सरकार का मानना है कि ये छुट्टियां न केवल कर्मचारियों को मानसिक सुकून और पारिवारिक समय प्रदान करेंगी, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक एकजुटता को भी मजबूत करेंगी। दूसरी ओर, आलोचकों का कहना है कि छुट्टियों की अधिकता से कार्यों की गति धीमी हो सकती है, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार यह कदम राज्य की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने और ऐतिहासिक पर्वों -जैसे हूल दिवस- को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।