Bihar Crime: बड़ी वारदात! BJP नेता पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Harman, Updated: 05 Dec, 2025 10:20 AM

bjp leader and former mandal president vinod das was shot by unknown assailants

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां BJP नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दास को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वहीं इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां BJP नेता और पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दास को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वहीं इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मनियारी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर लीची गाछी के पास की है। बताया जा रहा है कि विनोद दास बाइक से घर लौट रहे थे। बदमाश पहले ही रास्ते में घात लगाकर बैठे थे। अपराधियों ने विनोद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। जिससे खून से लथपथ होकर भाजपा नेता गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस वारदात की छानबीन में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!