JMM और कांग्रेस ने भारत बंद का किया समर्थन, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

Edited By Khushi, Updated: 21 Aug, 2024 12:44 PM

jmm and congress supported bharat bandh

एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज यानी बुधवार को भारत बंद (Bharat Bandh Today) का ऐलान किया गया है। वहीं भारत बंद के फैसले को लेकर झारखंड के राजनीतिक दलों द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और...

रांची:  एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज यानी बुधवार को भारत बंद (Bharat Bandh Today) का ऐलान किया गया है। वहीं भारत बंद के फैसले को लेकर झारखंड के राजनीतिक दलों द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और झारखंड कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत बंद में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश जारी किए गए है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत बंद में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश
झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र जारी कर सभी जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों और जिला संयोजकों को निर्देश दिया है कि आप सभी इसमें शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाएं। झामुमो व झारखंड कांग्रेस के समर्थक बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही सड़कों पर उतर गए हैं। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। वहीं, बंद को झामुमो व झारखंड कांग्रेस के अलावा आजसू और सीपीआई झारखंड राज्य परिषद ने समर्थन दिया है।

बता दें कि ‘आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति’ के आह्वान पर 21 अगस्त को भारत बंद के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू में आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अब 22 अगस्त को ‘झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना’ का शुभारंभ करने पलामू आयेंगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!