"झारखंड में JMM गठबंधन सरकार चट्टान की तरह खड़ी", CM हेमंत बोले- BJP तमाम साजिशों के बावजूद भी...

Edited By Khushi, Updated: 18 Nov, 2024 02:49 PM

jmm coalition government in jharkhand stands like a rock

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार राज्य में चट्टान की तरह खड़ी है और भाजपा इसे गिराने की तमाम साजिशों के बावजूद कुछ नहीं कर पा रही है।

जामताड़ा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार राज्य में चट्टान की तरह खड़ी है और भाजपा इसे गिराने की तमाम साजिशों के बावजूद कुछ नहीं कर पा रही है।

सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए उन्हें सलाखों के पीछे डाला, लेकिन वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के उम्मीदवारों के समर्थन में जामताड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश के संविधान की रक्षा और एजेंडा-विहीन भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए गठबंधन सहयोगियों की एकता जरूरी है।” सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल ने राज्य के आदिवासियों, किसानों और गरीब लोगों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा, “भाजपा ने ‘कुछ नहीं' किया।” मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने लोगों की बेहतरी के लिए काम किया। जनता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे ‘आपकी सरकार, आपके द्वार' का लाभ उठा रही है। इस योजना के तहत सरकारी अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनके घर पर जाते हैं।”

सोरेन ने कहा, “भाजपा के सभी शीर्ष नेता झारखंड में डेरा डाले हुए हैं। वे सत्ता के लिए बेताब हैं, लेकिन हम पिछले पांच वर्ष से उन्हें सत्ता से दूर रखने में सफल रहे हैं।” सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा की नजर झारखंड के खनिज, जल, जंगल और जमीन पर है। उन्होंने कहा कि 24 साल पुराने झारखंड को देश का सबसे अमीर राज्य होना चाहिए था। सोरेन ने दावा किया कि पलायन को रोका जाना चाहिए था, लेकिन पिछली भाजपा सरकार की ‘गलत नीतियों' के कारण ये समस्याएं पैदा हुईं। उन्होंने लोगों से अपनी सरकार को मजबूत करने के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट देने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!