Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2025 12:27 PM
फरवरी शुरू होते ही झारखंड वासियों को गर्मी का एहसास होते दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, "आज का मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। इससे लोगों को दोपहर में स्वेटर की शायद...
रांची: फरवरी शुरू होते ही झारखंड वासियों को गर्मी का एहसास होते दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, "आज का मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। इससे लोगों को दोपहर में स्वेटर की शायद जरूरत न पड़े।"
राज्य में तापमान में बढ़ोतरी ।। Aaj ka Mausam।। आज का मौसम।।
मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान में भी उछाल से शाम में लोगों को इतनी ठंड महसूस नहीं होगी। यह स्थिति फिलहाल पूरे राज्य में बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का संभावना है। यही कारण है कि अब इतनी ठंड नहीं लगेगी। अगले दो-तीन दिनों तक रांची के तापमान में और 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि, उन बादलों से वर्षा नहीं होगी।
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 28 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 31 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो बीते शुक्रवार को चतरा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में अच्छी खासी धूप रही जिससे लोगों को हल्की गर्मी भी लगी। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई।