"JMM की सरकार लूट रही है आदिवासी की जमीन", बाबूलाल मरांडी का निशाना

Edited By Khushi, Updated: 21 Jul, 2024 12:53 PM

jmm government is looting tribal land  target of babulal marandi

बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की क्या स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं है। आज चोरी, डकैती, हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटना हो रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हर दिन राज्य में 5 बलात्कार और 5 हत्या हो रही है।

रांची: बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की क्या स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं है। आज चोरी, डकैती, हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न, बलात्कार की घटना हो रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हर दिन राज्य में 5 बलात्कार और 5 हत्या हो रही है।

मरांडी ने कहा कि राज्य में कोई भी प्रमाणपत्र निर्गत नहीं हो रहा है। अधिकारी बिना पैसा के कोई भी काम नहीं कर रहे है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार न कर राज्य सरकार के लिए वसूली का काम कर रहे हैं। आज गरीब बालू खरीदने के लायक नहीं बचा। जो भी बालू ले कर जा रहा है उसे पुलिस गिरफ्तार कर रही है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

बाबूलाल ने कहा कि राज्य सरकार के 5 लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, चूल्हा खर्च, वृद्ध पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि किसी भी पेंशन को निर्गत नहीं कर रहे है। इस सरकार ने हर परीक्षा में सीट को बेचने का काम किया है। राज्य में आदिवासी जमीन की बिक्री नहीं होती है, लेकिन नियम में छेड़छाड़ कर आदिवासी की जमीन भी जेएमएम की सरकार लूट रही है।

गौरतलब है कि सहायक पुलिस कर्मियों पर जिला प्रशासन द्वारा लाठी चलाने के बाद बीते शुक्रवार की शाम को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लाठी खाए सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने आंदोलन स्थल मोरहाबादी पहुंचे। मरांडी ने सहायक पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाबूलाल मरांडी ने आश्वासन दिया है कि जब हमारी सरकार बनेगी तो सहायक शब्द को हमेशा के लिए हटा दिया जायेगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!