गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया JMM का 52वां स्थापना दिवस, हेमंत सोरेन बोले- सरकार आधी आबादी को पांव पर खड़ा करने को लेकर संकल्पित

Edited By Khushi, Updated: 05 Mar, 2025 11:23 AM

jmm s 52nd foundation day was celebrated with great pomp in giridih

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 52वां स्थापना दिवस गिरिडीह में बीते मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नीति आयोग ने देश के चार बेहतर राज्यों में झारखंड को एक बताया है। विपक्षी दल...

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 52वां स्थापना दिवस गिरिडीह में बीते मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नीति आयोग ने देश के चार बेहतर राज्यों में झारखंड को एक बताया है। विपक्षी दल नीति आयोग के बयान से चुभन महसूस कर रही है। 

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि राज्य सरकार आधी आबादी को पांव पर खड़ा करने को लेकर संकल्पित है। यही कारण है कि आधा बजट महिलाओं के विकास पर खर्च किया जा रहा है। यह दुखद है कि मैया सम्मान योजना में कई पुरुष राशि हड़प रहे हैं। ऐसी चोरी के बाद राज्य का विकास कैसे होगा ?ऐसा न हो कि दलदल से निकलने में बरसों लग जाए। यह सरकार रांची से नहीं गांव देहात से चल रही है। अधिकारी पंचायत में कैंप लगाकर गरीबों का काम कर रहे हैं। सोरेन ने कहा कि पूर्व में पेंशन चंद लोगों को दी जाती थी पर आज बगैर पेंशन का कोई नहीं है। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि कोयला यहां से हिस्सेदारी पर नहीं, अब ऐसा नहीं चलेगा। हक के लिए संघर्ष करना होगा। 25 साल का झारखंड अब दौड़ेगा। राज्य की जनता एक हो जाए तो ऐसी तत्वों को यहां से भगाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की योजनाएं अब अन्य राज्यों में लागू की जा रही है। 

सभा को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड की बहू को यहां के लोगों ने बेटी समझ कर प्यार दिया, जिसका आजीवन ऋणी रहूंगी। वहीं, नगर विकास मंत्री सूदिब्य कुमार सोनू ने कहा कि जिस पौधा को 51 साल पूर्व शिबू सोरेन ने रोपा था वह आज विशाल वृक्ष का रूप ले लिया है। राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि हेमंत सोरेन के जेल जाने से कल्पना बड़ी नेत्री के रूप में उभरी है। इससे भाजपा पश्चाताप कर रही होगी। सभा को पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, केदार हाजरा, बेबी देवी ने भी संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!