सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मिले LJP (R) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान, बोले- गुरु जी झारखंड की आत्मा है

Edited By Khushi, Updated: 18 Jul, 2025 06:57 PM

ljp r state president birendra pradhan met shibu soren

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि दिशोम गुरु का स्वास्थ्य अभी स्थिर है। शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने पूरे जीवनकाल में आदिवासी, वंचित और आम जनमानस के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। आज भी वे झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रधान ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शिबू सोरेन जी शीघ्र स्वस्थ हों और पुन: झारखंड की जनता का मार्गदर्शन करें। उनका प्यार और स्नेह हम लोगों को मिलता रहे। प्रधान ने कहा कि इस समय राज्य को उनके अनुभवी सोच और नेतृत्व की आवश्यकता है। प्रधान के साथ सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली जाने वालों में धीरज कुमार सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

गौरतलब है कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!