Edited By Khushi, Updated: 11 Jul, 2025 10:28 AM

रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।
दुबे पलामू के विश्रामपुर क्षेत्र से छह बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वह धनबाद लोकसभा सीट से भी सांसद रह चुके थे। दुबे झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनके निधन की खबर ने झारखंड की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ा दी है। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि दुबे के निधन की दुखद सूचना मिली है। बाबा बैद्यनाथ उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।