Mainiyan Samman Yojana: आज से सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने होंगे शुरू, CM हेमंत ने X पर दी जानकारी

Edited By Khushi, Updated: 22 Aug, 2024 10:52 AM

mainiyan samman yojana money will start coming into the accounts

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत आज यानी 22 अगस्त से सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी। सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान...

रांची: मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत आज यानी 22 अगस्त से सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 अगस्त तक 45 लाख बहनों का निबंधन हो चुका है। इनमें 42 लाख 85 हजार (94.6%) बहनों के आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। सीएम ने कहा कि 22 अगस्त से प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में पहुंचनी शुरू हो जायेगी। सीएम ने कहा कि प्रमंडलवार कार्यक्रम में मैं आप बहनों से संवाद करूंगा एवं सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किस्त पहुंच जायेगी। उन्होंने कहा कि मात्र 18 दिनों में यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।

सीएम हेमंत ने बताया कि वह किन जिलों की महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। सीएम ने इसकी लिस्ट भी शेयर की।

22 अगस्त – पलामू प्रमंडल – पलामू
23 अगस्त – उत्तरी छोटानागपुर – हजारीबाग
27 अगस्त – संताल परगना – दुमका
28 अगस्त – कोल्हान प्रमंडल – चाईबासा
30 अगस्त – दक्षिणी छोटानागपुर – रांची


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!