गिरिडीह में टला बड़ा सड़क हादसा! यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, कई यात्री मामूली रूप से घायल

Edited By Khushi, Updated: 09 Aug, 2024 10:49 AM

major road accident averted in giridih bus full of passengers

डुमरी के निमियाघाट एन एच 19 पर यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई जिसमें बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जबकि हादसे में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई।

गिरिडीह: डुमरी के निमियाघाट एन एच 19 पर यात्रियों से भरी एक बस ट्रक से टकरा गई जिसमें बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जबकि हादसे में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई।

घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी गरीब नवाज नामक बस कोलकाता से खोरी महुआ जा रही थी। इस दौरान बस की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें बस पर सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरे बसों से यात्रियों के गंतव्य के लिए रवाना किया है। फिलहाल पुलिस बस को जप्त कर थाने ले आई है।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन भागने में सफल रहा। मामले में यात्रियों की माने तो उनका कहना है कि बस की रफ्तार ज्यादा थी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!