हेमंत सरकार का जन कल्याण से कोई लेना देना नहीं... योजना का दिखावा केवल लूटने के लिए , मरांडी का हमला

Edited By Nitika, Updated: 06 Aug, 2024 08:38 AM

marandi targets hemant government

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार का जन कल्याण से कोई लेना देना नहीं। योजना का दिखावा केवल लूटने के लिए हो रहा है। बचे चंद महीनों में भी यह दलाल बिचौलियों के लिए लूट का रास्ता खोल रही। कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शुभारंभ के पहले दिन ही फॉर्म के नाम पर वसूली का शुभारंभ कर दिया गया है। हेमंत सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अभी फॉर्म के नाम पर, फिर पंजीकरण के नाम पर, फिर सूची में नाम डालने के नाम पर और अंत में खाते में पैसे भेजने के नाम पर वसूली के सारे चरण पूरे किया जाएंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में बिना पैसों के कोई भी काम नहीं होता है' इसके तो हजारों उदाहरण पहले ही हिम्मतवाली सरकार ने पेश कर दिए हैं, लेकिन फिर से एक बार, एक नया वसूली का उदाहरण एक नई योजना के साथ पेश किया जा रहा है। इन सारी घटनाओं से यह तो स्पष्ट हो ही जाता है कि हेमंत सरकार में योजनाओं को लाने का उद्देश्य जनकल्याण नहीं, बल्कि वसूली करने और करवाने का है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!