मेदिनीनगरः मानसिक तनाव के चलते 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Jan, 2022 12:17 PM

medininagar 22 year old youth commits suicide due to mental stress

पुलिस ने बताया कि बेलवाटिका मोहल्ले में गुरुद्वारा के पास रहने वाले राजू नामक इस युवक ने पारिवारिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था

 

मेदिनीनगरः झारखंड के मेदिनीनगर में शुक्रवार शाम 22 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि बेलवाटिका मोहल्ले में गुरुद्वारा के पास रहने वाले राजू नामक इस युवक ने पारिवारिक तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और आज उसने अपने घर के एक कमरे को भीतर से बंद करके छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!