मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया रांची सिविल कोर्ट का दौरा, परिसर में सीसीटीवी लगाने का दिया आश्वासन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jun, 2022 05:00 PM

minister banna gupta visited ranchi civil court

उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सभा प्रतिनिधि सच्चिदानंद चौधरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शभु अग्रवाल, सचिव संजय कुमार विद्रोही, संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री, अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप, शोषण नाग, ज्योति आनंद, असीम कश्यप, दीन दयाल सिंह और रांची के...

 

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज अधिवक्ताओं के बुलावे पर रांची सिविल कोर्ट पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सभा प्रतिनिधि सच्चिदानंद चौधरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शभु अग्रवाल, सचिव संजय कुमार विद्रोही, संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री, अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप, शोषण नाग, ज्योति आनंद, असीम कश्यप, दीन दयाल सिंह और रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार उपस्थित रहे।

कोर्ट पहुंचने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने गुलदस्ता और फूल माला देकर मंत्री गुप्ता का अभिनन्दन किया। दौरे के दौरान अधिवक्ताओं ने एक स्वर में सुरक्षा के लिए कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाने का मांग किया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता ने कहा कि मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे और जल्द इसे लगाने का प्रबंध कराएंगे।

उपस्थित अधिवक्तागण ने मंत्री से मांग किया कि परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा शिविर लगाया जाये ताकि सेहत का भी देखभाल हो सके, इस पर स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता ने तुरंत सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह स्वास्थ्य शिविर लगाने का प्रबंध सुनिश्चित करें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!