"झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर चढ़कर बोला", विधानसभा चुनावों में RJD को मिली बढ़त पर मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान

Edited By Harman, Updated: 23 Nov, 2024 03:34 PM

mrityunjay tiwari s big statement on rjd s lead in the assembly elections

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। वहीं इंडिया महागठबंधन में शामिल राजद नें 5 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। जिसे लेकर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर पर चढ़कर बोला।

पटना: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। वहीं इंडिया महागठबंधन में शामिल राजद नें 5 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। जिसे लेकर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे पर कहा,जो हमें उम्मीद थी उस हिसाब से परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए हैं। इसकी समीक्षा की जाएगी। इनके कारणों का पता किया जाएगा कि कहां चूक हुई। हालांकि ठीक बगल में यानी झारखंड में तेजस्वी यादव का जादू सिर पर चढ़कर बोला। 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा राजद के 6 में से 5 उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं। उपचुनाव में जो सरकार होती है उसे लाभ मिलता है। हम इसका बदला 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लेंगे। बिहार में भी INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी ये तय है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा 51 सीटों पर बढ़त लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!