दुमका में पत्थर व्यवसाई को गोली मारने वाला अपराधी मुन्ना राय गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Nov, 2020 12:50 PM

munna rai the criminal who shot a stone businessman in dumka arrested

झारखंड के दुमका में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 25 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर पत्थर व्यवसाई मनोज भगत उर्फ काला मनोज को 12 नवम्बर को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को अपराधी मुन्ना राय को गिरफ्तार कर लिया।

दुमकाः झारखंड के दुमका में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 25 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर पत्थर व्यवसाई मनोज भगत उर्फ काला मनोज को 12 नवम्बर को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को अपराधी मुन्ना राय को गिरफ्तार कर लिया।

दुमका परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन मंडल ने ट्वीट कर पहले इस गिरफ्तारी की जानकारी दी और फिर उन्होंने बताया कि कुख्यात बदमाश मुन्ना राय को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने उसके सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे कथित पत्रकार उमेश सिंह को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!