सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सलियों में दहशत! भाकपा माओवादी संगठन की सदस्य सुनीता मुर्मू ने किया सरेंडर

Edited By Khushi, Updated: 28 Apr, 2025 06:33 PM

naxalites are terrified due to the campaign being run

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिला प्रशासन के समक्ष प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़ी हाडर्कोर नक्सली सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू ने आत्मसमर्पण कर दिया।

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिला प्रशासन के समक्ष प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी से जुड़ी हाडर्कोर नक्सली सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू ने आत्मसमर्पण कर दिया।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गयारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष भाकपा माओवादी की सक्रिय सदस्य सुनीता मुर्मू उर्फ लीलमुनि मुर्मू ने आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर स्वर्गयारी ने कहा कि 21 अप्रैल 2025 को बोकारो जिले के अति नक्सल प्रभावित लुगू पहाड़ के इलाके में नक्सलियों के विरुद्ध सघन अभियान एवं चलाया गया। झारखण्ड पुलिस, जगुआर, 209 कोबरा पुलिस एवं सीआरपीएफ बटालियन के जवानों का संयुक्त अभियान में पुलिस एवं इनामी नक्सली प्रयाग मांझी के दस्ते के बीच मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का शीर्ष नेता केंद्रीय कमिटी सदस्य और एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक मांझी, सहदेव सोरेन समेत 8 हाडर्कोर नक्सली मारे गए। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोली तथा दैनिक समान बरामद किए गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीर्ष कई नक्सलियों के मारे जाने के भय एव झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सुनीता ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली सुनीता मुर्मू महुआटांड़ थाना ( बोकारो ) एवं खुखरा थाना क्षेत्र में कई नक्सली कांड में शामिल रहीं है जो दुमका निवासी है। सुनीता पूर्व में गिरिडीह जेल में तीन वर्ष तक बंद रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में नक्सली सुनीता मुर्मू ने स्वीकार किया है कि लुगू पहाड़ के जंगल में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में वह शामिल थी और मौके से भागने में सफल रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!