चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक ASI शहीद

Edited By Khushi, Updated: 14 Jun, 2025 05:41 PM

naxalites carried out ied blast in chaibasa

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में शनिवार को आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ एएसआई शहीद हो गये। घटना के समय शहीद एएसआई सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहा था।

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में शनिवार को आईईडी ब्लास्ट में एक सीआरपीएफ एएसआई शहीद हो गये। घटना के समय शहीद एएसआई सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहा था।

घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च अभियान में जुट गये। शहीद जवान सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक जीडी सत्यवान कुमार सिंह हैं। पुलिस सूत्र ने बताया कि शनिवार को झारखंड और ओडिशा पुलिस संयुक्त रूप से नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रहा था। इसी दौरान झारखंड और ओडिशा सीमा क्षेत्र के बोंलाग थाना क्षेत्र के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के उद्देश्य से पहले ही नक्सलियों ने जंगल में आईईडी बम लगा दिया था। इसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ 134 बटालियन के सहायक अवर निरीक्षक जीडी सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गये।

पश्चिम सिंहभूम के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि इस हमले के पीछे नक्सलियों की साजिश को लेकर जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!