अब देवघर से बासुकीनाथ जाना होगा आसान, झारखंड सरकार ने राज्य वासियों को हेलीकॉप्टर सेवा की दी सौगात

Edited By Khushi, Updated: 17 Aug, 2024 03:59 PM

now it will be easy to go from deoghar to basukinath

झारखंड सरकार ने धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों के ट्रैवल को सुलभ बना दिया है। झारखंड पर्यटन विभाग ने पहली बार हवाई दर्शन यात्रा शुरू की है।

रांची: झारखंड सरकार ने धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों के ट्रैवल को सुलभ बना दिया है। झारखंड पर्यटन विभाग ने पहली बार हवाई दर्शन यात्रा शुरू की है।

दरअसल, झारखंड सरकार की नागर विमानन की मदद से पहली बार देवघर में हेलीकॉप्टर से तीर्थ स्थानों का हवाई दर्शन शुरू किया गया। इसके साथ ही देवघर से बासुकीनाथ और देवघर से त्रिकुट पहाड़ के लिए भी यात्रा शुरू की गई। वहीं, बता दें कि झारखंड में हर साल सावन के महीने में देशभर से कई लोग देवघर में भगवान भोले शंकर के दर्शनों के लिए आते हैं। अब धार्मिक हवाई दर्शन यात्रा शुरू होने के बाद लोग काफी खुश हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को इसका बहुत लाभ मिलेगा क्योंकि जो पर्यटक देवघर बाबाधाम पूजा करने आते हैं वह समय की कमी या बेहतर यातायात व्यवस्था के कारण वो देवघर से बासुकीनाथ का दर्शन नहीं कर पाते हैं, लेकिन हवाई यात्रा शुरू होने से उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो जाएगी।

जानें हवाई यात्रा का खर्च  
देवघर हवाई यात्रा के लिए 4200 रुपए का शुल्क तय किया गया है। वहीं बासुकीनाथ दर्शन के लिए भी 4200 रुपए ही किराया देना होगा। इसके साथ-साथ देवघर त्रिकुट पहाड़ के लिए 5500 और देवघर से बासुकीनाथ के लिए 6500 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। झारखंड सरकार के द्वारा निजी कंपनी के सहयोग से यह हवाई दर्शन यात्रा शुरू की गई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!