झारखंड में घने कोहरे से हवाई सेवा पर असर, Ranchi एयरपोर्ट पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं | Heavy fog in Jharkhand

Edited By Khushi, Updated: 09 Jan, 2025 03:05 PM

heavy fog affects air services in jharkhand

घने कोहरे के कारण आज यानी गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे तक हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ, वहीं खराब दृश्यता के कारण 4...

रांची: घने कोहरे के कारण आज यानी गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित रहा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे तक हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ, वहीं खराब दृश्यता के कारण 4 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा, ‘‘सुबह से खराब दृश्यता के कारण रांची हवाई अड्डे पर किसी भी विमान का आगमन या प्रस्थान नहीं हुआ है। सभी उड़ानों में देरी होने की संभावना है। चार उड़ानों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।'' रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, ‘‘गुरुवार सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई। विमान उतरने के लिए न्यूनतम दृश्यता 1200 मीटर होनी चाहिए।'' आनंद ने बताया कि कोहरे के अलावा झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति भी है और लोहरदगा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस है। चतरा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हजारीबाग में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस, इसके बाहरी इलाके नामकुम और कांके में क्रमशः 3.7 और 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आनंद ने कहा कि देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।

बता दें कि झारखंड के 11 जिलों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया था। इसके साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई थी कि सुबह में सफर पर न निकलें। धूप निकलने के बाद ही कहीं निकलें। ऐसे में बाहर निकलें तो गर्म कपड़े जरूर पहनें, अन्यथा ठंड अटैक कर सकती है। इन 11 जिलो में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!