अब झारखंड में भी बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, इन मामलों में अप्रैल महीने में होगी 3 सुनवाई

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2023 03:19 PM

now rahul gandhi s problems may increase in jharkhand as well

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें रुकने का नाम ही नहीं ले रही। अब अपनी सदस्यता गंवाने वाले राहुल गांधी की झारखंड में भी मुश्किलें बढ़ने वाली है।

रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें रुकने का नाम ही नहीं ले रही। अब अपनी सदस्यता गंवाने वाले राहुल गांधी की झारखंड में भी मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, अगले महीने राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड में बैक टू बैक 3 मामलों में कोर्ट में सुनवाई होनी है। पहली सुनवाई 1 अप्रैल 2023 को होने वाली है। इस मामले के याचिकाकर्ता प्रदीप मोदी हैं, जो याचिका संख्या 17/2021 के जरिए राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

जानें कोर्ट ने सजा देते वक्त क्या कहा था? 
बता दें कि राहुल गांधी को ये सजा 2019 में कर्नाटक की एक चुनावी रैली में दिए 'सभी चोर मोदी नाम वाले क्यों हैं' बयान पर मिली है। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि सांसद के बयानों का गहरा असर पड़ता है जो इस अपराध को और गंभीर बनाता है। सजा सुनाते वक्त कोर्ट ने कहा था कि आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी थी इसके बावजूद उनके आचरण में किसी तरह के बदलाव का कोई सबूत नहीं है। आरोपी एक सांसद हैं जो बतौर जनप्रतिनिधि जनता को संबोधित करते हैं। सांसद का समाज के बड़े तबके पर गहरा असर होता है इसलिए यह अपराध और बड़ा हो जाता है। अगर दोषी को कम सजा दी गई तो इसका गलत संदेश जाएगा।

इन मामलों में होगी अगले महीने सुनवाई
वहीं, मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल मामले में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले में उनके खिलाफ रांची के एमपी- एमएलए कोर्ट में नवीन झा और चाईबासा की अदालत में प्रताप कुमार ने याचिका दायर कर रखी है। नवीन झा की याचिका संख्या 16/2021 में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने 2018 के कांग्रेस अधिवेशन में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हत्यारा कहा था। इस मामले में भी राहुल गांधी के खिलाफ रांची की निचली अदालत से नोटिस जारी हुआ था, जिसे झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 5 अप्रैल को होनी है। वहीं, एक अन्य मामले में 3 अप्रैल 2023 को होनी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!