ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा और निक्की का रांची में होगा आशियाना, घर बनाने के लिए CM हेमंत देंगे 35-35 लाख रुपए

Edited By Khushi, Updated: 30 Jan, 2025 11:06 AM

olympian hockey players salima and nikki will have a home

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बीते बुधवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी में राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट...

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बीते बुधवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी में राज्य एवं देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटन का कागजात सौंपा। राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर झारखंड की दो बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान के खेल उपलब्धियों को मान्यता देते हुए राजधानी रांची में उनका अपना घर होने के सपने को आखिरकार पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री सोरेन के कर कमलों से इन दोनों स्टार हॉकी खिलाड़यिों को हरमू आवासीय कॉलोनी के प्लॉट नंबर - 10 (बी) तथा 10 (ए) में 3750-3750 वर्ग फ़ीट भूखंड आवंटन की हस्तगत प्रतियां आवास निर्माण के लिए उन्हें प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि आज उत्साह का दिन है। राज्य की दो होनहार हॉकी खिलाड़ी बेटियों का सम्मानित किया जा रहा है। हमारी बेटियों ने अपने हुनर और काबिलियत से सिर्फ राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों से झारखंड की बेटियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और दुनिया में अलग पहचान बनाई है।

PunjabKesari

"हमारी सरकार ने खेल पर फोकस करते हुए नया रास्ता तलाशने का काम किया"
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने प्रदर्शन की बदौलत कई बार हमारी बेटियों ने लोगों को आश्चर्यचकित किया है कि झारखंड जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुत क्षेत्र जहां सीमित संसाधनों में तैयारी कर इतनी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसे मौकों पर देखने को मिला कि राज्य के खिलाड़यिों ने देश और दुनिया में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल पर फोकस करते हुए नया रास्ता तलाशने का काम किया है जिससे यहां के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने रांची में हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक कर दिखाया है। ऐसे खेल आयोजनों से यहां के खिलाड़यिों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिल रहा है। खेल स्वस्थ मानसिकता को विकसित करने का एक बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को रांची में भूखंड देने का निर्णय हमारी सरकार का ही था। आज ये वादा हम पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भूखंड देने के साथ-साथ यह भी घोषणा किया कि इन दोनों खिलाड़यिों को अपना आशियाना बनाने के लिए राज्य सरकार खेल नीति के तहत 35-35 लाख रुपए उपलब्ध कराएगी।

PunjabKesari

"मैं अपना किया हुआ वादा पूरा कर रहा हूं"
मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ भले हमारी ये स्टार बेटियां आर्थिक रूप से मजबूत हुई हों, परंतु संघर्ष के दिनों में जब मैं इनके गांव-घर पहुंचा था तब इनकी आर्थिक स्थिति को देखा था, उसी समय किया गया वादा आज मैं पूरा कर रहा हूं। आज हमारी इन बेटियों को मिल रहा सम्मान राज्य के अन्य बेटियों एवं युवा वर्ग के लिए आशा और अवसर का प्रतीक बनेगा, इनसे प्रेरित होकर राज्य के अन्य खिलाड़ी अपने हुनर और प्रदर्शन को बेहतर करने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य विभिन्न चुनौतियों से गुजरा, लेकिन अब इस राज्य को हमारी सरकार एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले झारखंड सिर्फ खनिज संपदाओं के लिए ही पहचाना जाता था, लेकिन हमारा मानना है कि हमारी पहचान सिर्फ खनिज संपदाएं नहीं बल्कि एक बेहतर मानव संसाधन एवं स्टार खिलाड़यिों के रूप में भी हो, यही कारण हमारी सरकार ने यहां के युवाओं और खिलाड़यिों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों का निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम में अभी राज्य की स्टार हॉकी प्लेयर सुश्री सलीमा टेटे एवं सुश्री निक्की प्रधान के संघर्षों से सफलता की कहानी ऑडियो -विजुअल के माध्यम से दिखाई गई जिसमें हमारी भी कुछ तस्वीरें हैं, हमारी यह तस्वीरें उस समय की है जब हम सरकार में नही थे। इन बेटियों से हमारी मुलाकात तब हुई थी जब ये भी अपने मंजिल को हासिल करने के लिए मेहनत और संघर्ष कर रहे थे और मैं भी अपनी मंजिल को पाने के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय के साथ हम सभी अपने रास्ते पर आगे बढ़ते रहे और आज अपने-अपने मंजिल पर पहुंचे हैं।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!