CM हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, आागमी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

Edited By Harman, Updated: 06 Nov, 2024 03:12 PM

pappu yadav met cm hemant soren

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बातचीत हुई। पप्पू यादव ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी।

रांची: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बातचीत हुई। पप्पू यादव ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी।

सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘झारखंड में एक्के नारा, हेमंत दुबारा’ पप्पू यादव ने आगे लिखा राज्य के स्वाभिमान के प्रतीक जनप्रिय सेवक हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

पप्पू यादव ने झारखंड राज्य के गठन के लिए शिबू सोरेन के योगदान को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए अपना जीवन उत्सर्ग कर दिया। वहीं अब भाई हेमंत सोरेन झारखंड को सर्वोत्कृष्ट बनाने के लिए समर्पित हैं। साथ ही उन्होंने लिखा कि विराट चुनावी जीत पर हेमंत सोरेन के साथ चर्चा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!