PM Modi ने फोन कर चंपई सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी, की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Edited By Khushi, Updated: 07 Oct, 2024 06:44 PM

pm modi called and inquired about the health of champai soren

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह चंपई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने...

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह चंपई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

फोन करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मरांग बुरु (आदिवासियों के सर्वोच्च देवता) से चंपई दा को जल्द स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही, उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। झामुमो ने कहा, ‘‘मरांग बुरु से प्रार्थना है कि आप पुनः स्वस्थ होकर मैदान में आइए और दादा (चंपई) किसी भी बात की चिंता, परेशानी को खुद पर हावी नहीं होने दीजिए। कई बार हम किसी बात को लेकर मन में इतना बोझ ले लेते है जिसका दुष्प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।''

बता दें कि शनिवार रात करीब नौ बजे बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोरेन को रक्त शर्करा संबंधी समस्याएं आने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!