निलंबन मुक्त हुईं पूजा सिंघल बनीं IT सचिव, कई अधिकारियों का किया गया स्थानांतरण

Edited By Khushi, Updated: 19 Feb, 2025 06:02 PM

pooja singhal becomes secretary of information technology

रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना का आदेश जारी किया है। राज्य की चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापना का आदेश जारी किया है। राज्य की चर्चित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आज यहां इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का प्रधान सचिव बना दिया गया है। वह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ राजस्व पर्षद के प्रभारी सदस्य के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। परिवहन विभाग के सचिव कृपानंद झा का तबादला अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कर दिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव विप्रा भाल को परिवहन विभाग का सचिव बना दिया गया है। वह परिवहन आयुक्त का भी काम देखेंगीं। भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल को खान एवं भूतत्व विभाग का सचिव बना दिया गया है। उनको झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह का तबादला श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में कर दिया गया है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के सचिव मुकेश कुमार को योजना एवं विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत राजेश्वरी बी अब वित्त विभाग की विशेष सचिव होंगी। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार भुवानिया का तबादला तो नहीं हुआ है, उन्हें अपने काम के साथ-साथ झारखंड अन्वेषण (एक्सप्लोरेशन) एवं खनन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस में नवचयनित पदाधिकारी कंचन सिंह को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवचयनित पदाधिकारी धनंजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के संयुक्त सचिव बनाये गये हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवचयनित पदाधिकारी सीता पुष्पा को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवचयनित पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा झारखंड के उत्पाद आयुक्त बनाये गये हैं और वह झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का काम भी देखेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवचयनित पदाधिकारी प्रीति रानी उद्योग विभाग की संयुक्त सचिव बनायी गयीं हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में नवचयनित पदाधिकारी राजेश प्रसाद को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!