Edited By Khushi, Updated: 25 Jul, 2025 04:54 PM

रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बरियातू स्थित डेंसिटी हेयर ट्रीटमेंट सेंटर में पार्टी से जुड़े चिकित्सकों की एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में...
रांची: आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने बरियातू स्थित डेंसिटी हेयर ट्रीटमेंट सेंटर में पार्टी से जुड़े चिकित्सकों की एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता काफी कम है।
सुदेश महतो ने आह्वान किया है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सक समुदाय को आगे आना होगा। झारखंड को एक स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने में चिकित्सकों को अहम भूमिका निभानी होगी। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर नहीं है। राज्य में खाट पर मरीजों को ढोया जा रहा है। नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांकों में झारखंड का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में पीछे है।
महतो ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहां प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की कमी आज भी एक गंभीर चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पतालों की कमी, चिकित्सकों की अनुपस्थिति और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव जनता को बेबस कर देता है। आजसू पार्टी इस स्थिति को बदलने के लिए कटिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक झारखंडी को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। बैठक में डॉ पार्थ परितोष, डॉ संतोष मोदी, डॉ अरुण कुमार, डॉ प्रतीक, डॉ कुंदन, डॉ अभिषेक, डॉ अंबुज, सुमंत मोदी, अमरदीप कुमार, यश चौधरी, शिवम कुमार, शिवलोक सिंह, रौशन कुमार, अभिरंजन तिवारी, मो कैफ आदि उपस्थित थे।