रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का अब गिरिडीह के पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा ठहराव

Edited By Nitika, Updated: 26 Aug, 2024 09:38 AM

ranchi varanasi vande bharat train will stop at parasnath station

झारखंड में रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा।

 

रांचीः झारखंड में रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का ठहराव अब झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल पारसनाथ स्टेशन पर होगा।

विगत 13 जुलाई को पत्र लिखकर जन आकांक्षाओं को देखते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़ा पारसनाथ स्टेशन पर रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया था। डॉ. वाजपेयी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने उपर्युक्त ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है, जिसकी विधिवत सूचना भी रेल मंत्री ने डॉ. वाजपेयी को दी है।

वहीं डॉ. वाजपेयी ने इस कार्य केलिए रेल मंत्री महोदय का झारखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार जनकल्याण को समर्पित है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!