पूर्व सांसद करिया मुंडा की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका हॉस्पिटल में एडमिट; अर्जुन मुंडा ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Edited By Khushi, Updated: 08 Jan, 2025 11:18 AM

former mp karia munda s health deteriorated admitted

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा की तबियत बिगड़ने पर बीते मंगलवार को उन्हें रांची के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खूंटी: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा की तबियत बिगड़ने पर बीते मंगलवार को उन्हें रांची के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 8 बार सांसद रहे मुंडा की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने बताया कि उनकी उम्र को देखते हुए नियमित जांच के लिए रविवार को सर्जन, उनके आवास पर आए थे। मिश्रा ने कहा कि आज उनकी तबीयत खराब हो गई और सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वे उनकी स्थिति का जायजा लेने के लिए रांची के मेडिका अस्पताल के संपर्क में रहें।

उपायुक्त के पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जगरनाथ मुंडा ने बताया कि पूर्व कोयला मंत्री की दोपहर में ठंड के बीच तबीयत बिगड़ गई थी और नियमित जांच के लिए उन्हें खूंटी से रांची के अस्पताल लाया गया। शुरूआती जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती होने की सलाह दी। वहीं, भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा कि वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!