Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2025 05:25 PM

Dhanbad Road Accident: झारखंड के धनबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Dhanbad Road Accident: झारखंड के धनबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बीच बाजार के समीप जीटी रोड का है। बताया जा रहा है कि पिकअप, कार, ट्रक और इको वाहन कुल 4 वाहनों में जोरदार भिड़ंत हुई। सभी वाहन कोलकाता लेन पर निरसा की और जा रहे थे। इसी दौरान बीच बाजार के समीप ईको वाहन द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर पीछे से आ रही सभी वाहन अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गए। इस दौरान घटनास्थल पर चीख पुकार और अफरातफरी मच गई।
हादसे में 9 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को SNMMCH अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी घायल लोग बिहार के गया एवं बंगाल के बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा बचाव कार्य करते हुए वाहनों में दबे सभी 9 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।