Kal Ka Mausam: धनबाद में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

Edited By Khushi, Updated: 20 Mar, 2025 06:02 PM

kal ka mausam heavy rain in dhanbad brought relief

Kal Ka Mausam: धनबाद के कोयलांचल में आज यानी गुरुवार को झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी है। यहां मौसम ने अचानक करवट बदली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धनबाद जिले में कई जगहों पर ठंडी तेज हवाएं चल रहीं हैं। रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। बादल...

Kal Ka Mausam: धनबाद के कोयलांचल में आज यानी गुरुवार को झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी है। यहां मौसम ने अचानक करवट बदली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धनबाद जिले में कई जगहों पर ठंडी तेज हवाएं चल रहीं हैं। रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। बादल गरज रहे हैं, बिजली चमक रही है।

PunjabKesari

गर्मी झेल रहे लोगों ने ली राहत की सांस ।। Kal Ka Mausam ।।

मध्यम बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है। कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां आसमान में बादल छाये हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने सुबह ही बारिश का अलर्ट जारी किया था। सुबह ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा था कि बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश-वज्रपात की प्रबल संभावना है। वहीं, कल भी राज्य में बारिश के आसार है। 

PunjabKesari

राज्य में 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट

कल यानी 21 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघ गर्जन होगा। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज जिले के कुछ हिस्से में मेघ गरजने और वज्रपात की आशंका है। वहीं, 22 मार्च और 23 मार्च को भी राज्य में बारिश की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!