होली पर कई परिवारों में छाया मातम, पिछले 2 दिनों के अंदर सड़क हादसे में 23 लोगों ने गंवाई जान

Edited By Khushi, Updated: 17 Mar, 2025 11:30 AM

many families mourn holi 23 people lost their lives

रांची: झारखंड में इस बार होली के त्योहार पर कई परिवारों में मातम छाया है। राज्य में केवल 2 दिनों में हुए भीषण सड़क हादसों में 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रांची: झारखंड में इस बार होली के त्योहार पर कई परिवारों में मातम छाया है। राज्य में केवल 2 दिनों में हुए भीषण सड़क हादसों में 23 लोगों की जान चली गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 दिनों में हुए भीषण सड़क हादसों में 23 लोगों की मौत

राजधानी रांची से लेकर धनबाद, कोल्हान, पलामू और गढ़वा तक हर जिले से दर्दनाक हादसों की खबरें आईं। मरने वालों में सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार सिंह भी शामिल थे। होली के दौरान सड़क हादसों की सबसे ज्यादा घटनाएं धनबाद और कोल्हान क्षेत्र में दर्ज की गईं। धनबाद में 7 लोगों की मौत, 70 घायल कोल्हान प्रमंडल में 9 मौतें, 10 घायल, रांची में 3 लोगों की मौत, 65 घायल, पलामू और गढ़वा में 3-3 लोगों की मौत, 12 घायल, चतरा में 1 बच्ची की दर्दनाक मौत

झारखंड में हर साल होली के दौरान सड़क हादसों में भारी बढ़ोतरी होती है। साल 2023 में होली के समय 18 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 23 तक पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज रफ्तार, नशे में गाड़ी चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इन हादसों की मुख्य वजहें हैं।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!